बागपत, मई 10 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित यूपीएमएसआरए कार्यालय पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का 44वां स्थापना दिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला इकाई अध्यक्ष प्रदीप पुरी ने बताया कि 8 मई 1982 को लखनऊ में इस संगठन की स्थापना हुई थी। तब से आज तक यूपीएमएसआरए दवा प्रतिनिधियों व मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। इस दौरान राजीव शर्मा, निकुंज कुमार, आमिर रजा, दीपक, विजय कुमार, हिमांशु गुप्ता, रक्षित जैन, विपिन, माइकल, सूर्यदत्त शर्मा, अशोक कुमार तोमर, विवेक प्रजापति, वरुण शर्मा, सूरज तोमर, रमेश कुमार, अंकुर रस्तोगी सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ...