कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। दुदही ब्लॉक के मच्छरियां दलजीत कुंवर स्थित कंपोजिट विद्यालय के छात्र बृजेश पुत्र उमेश ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आय व मेधा आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024 में 41वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बृजेश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने कठिन परिश्रम व लगन से यह सफलता हासिल की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमलचंद्र सिंह तथा शिक्षक रामानुज गिरी ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। परिवारजनों ने भी बृजेश की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.