बरेली, मार्च 16 -- यूपीएचसी सीबीगंज में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम बरेली। वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) सीबीगंज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के निर्देशन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और आगामी एचपीवी वैक्सीन अभियान की जानकारी देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मधु गुप्ता ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण न केवल बच्चों को घातक बीमारियों से सुरक्षित रखता है, बल्कि एक स्वस्थ समाज की नींव भी रखता है। उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी कि कल से शुरू हो रहे ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.