देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। यूपीईएस में नेटवर्किंग और साइबर सिस्टम्स के क्षेत्र में अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। इसके लिए विवि ने जूनिपर टवर्क्स के साथ की स्थापना के लिए रणनीतिक शैक्षणिक साझेदारी की है। यह समझौता 10 दिसंबर को आयोजित जूनिपर ग्लोबल एकेडमिक समिट के दौरान हुआ। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को उद्योग-स्तरीय जूनिपर हार्डवेयर से सुसज्जित किया जाएगा। विद्यार्थियों को जूनिपर के एसोसिएट व स्पेशलिस्ट स्तर के पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत सब्सिडी और वैश्विक सर्टिफिकेशन परीक्षाओं पर 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। समझौते के अवसर पर शिशिर सिंह, ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-कोर टेक्नोलॉजीज़, नेटवर्किंग एवं सिक्योरिटी और एम मुथुकुमार ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट एवं इंडिया कंट्री हेड जूनिपर नेटवर्क्स मौजूद रहे। एम मुथुकुमार ने कहा कि यह साझेदारी उद...