देहरादून, जुलाई 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीईएस देहरादून के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल आउटरीच ने 'कल्पवृक्ष सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी' के सहयोग से डिजिटल कैटेलिस्ट प्रोग्राम का आयोजन किया।यूनिवर्सिटी के बिधौली कैंपस में चले इस 11-दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण युवाओं को डिजिटल की जानकारी दी गई। इसमें उत्तराखंड के सभी जिलों से 45 मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लिटरेसी, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई सेफ्टी, कोडिंग और डिजाइन थिंकिंग जैसे आधुनिक विषयों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। यूपीईएस के वाइस चांसलर डॉ. सुनील राय ने कहा कि यह कार्यक्रम भौगोलिक और सामाजिक-आर्थिक भेदभाव को मिटाकर छात्रों को फ्यूचर-रेडी लीडर्स और चेंजमेकर्स बनाने की हमारी एक अहम प्रतिबद्धता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...