देहरादून, दिसम्बर 18 -- देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में गुरुवार को महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबलों में रोमांच देखने को मिला। महिला वर्ग में क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून ने घातक गेंदबाजी के दम पर एसजीआरआर यूनिवर्सिटी को 8 विकेट से पराजित किया। एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम 30 रन पर सिमट गई, जिसे क्रिकेट क्लब ने आसानी से हासिल कर लिया। पुरुष वर्ग में यूपीईएस ने रामराज क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया। वहीं ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने गलैंट क्रिकेट क्लब को 141 रनों से करारी शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को 118 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। लीग में लगातार हो रहे मुकाबलों से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार देखने को मिल रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.