देहरादून, अप्रैल 10 -- उच्च शिक्षा में उद्योग और अकादमिक सहयोग को नई दिशा देते हुए यूपीईएस स्कूल ऑफ बिजनेस और ईवाई इंडिया ने सात नए शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इन कार्यक्रमों को को डिजाइन, को क्रिएट और को डिलीवर मॉडल के तहत तैयार किया है। जो छात्रों को सीधे उद्योग से जोड़ने का काम करेंगे। नए कार्यक्रमों में तीन एमबीए और चार अंडरग्रेजुएट कोर्स शामिल हैं। एमबीए स्तर पर एआई फॉर बिजनेस, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एंड कैपिटल मार्केट्स जैसे आधुनिक विषय शामिल किए हैं। स्नातक स्तर पर बीबीए डेटा साइंस- एआई, बीकॉम अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस और बीकॉम इंटरनेशनल फाइनेंस जैसे कोर्स शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को व्यवसाय, वित्त और तकनीक के क्षेत्र में मजबूत आधार देना है। वहीं खास...