यूपीआरवीयूएनएल के प्रबंध निदेशक ने किया परियोजना का निरीक्षण
सोनभद्र, जून 19 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। यूपीआरवीयूएनएल के प्रबंध निदेशक आईएएस मयूर माहेश्वरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को ओबरा तापीय परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन एवं कार्यसंस्कृति में उत्कृष्टता पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के श्रमिक सुविधा केन्द्रों, विभिन्न उत्पादन इकाइयों के कंट्रोल रूम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत परियोजना अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक किया। बैठक में उत्पादन, अनुरक्षण, सुरक्षा, मानव संसाधन, कार्यस्थल की स्वच्छता तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी ने ओबरा परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.