औरैया, अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। श्री दर्शन महाविद्यालय में संचालित विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र पर स्नातक, परास्नातक के साथ विभिन्न डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई करने के इच्छुक कामकाजी लोगों और घरेलू महिलाओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रेखा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से जुलाई सत्र की प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. आदित्य मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर ब...