कानपुर, मई 21 -- Kanpur News: फोन पे, गूगल पे, भीम एप जैसे यूपीआई प्लेटफॉर्म से पीएफ की धनराशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने की सुविधा शुरू होने वाली है। इसकी टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है। कानपुर के ईपीएफओ क्षेत्रीय दफ्तर से जुड़े 15 जिलों में भी इस सुविधा का लाभ देने की तैयारियां चल रही हैं। अफसरों के मुताबिक इस सुविधा का लाभ लेने वालों के लिए जरूरी है उनका पीएफ का अकाउंट नंबर यूएएन, आधार और पैन को बैंक खाते से लिंक करना जरूरी है। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बिना डीबीटी एनेबल किए पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। इसके लिए फेशियल ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल करना होगा,। घर बैठे इसे किया जा सकता है। अब पांच लाख रुपये की पीएफ धनराशि निकालने के सेटलमेंट के लिए कोई पेचीदगी नहीं होगी बल्कि यह ऑटो सेटलमेंट होगा। सभी कर्मचारी अपने बैंक खातों में ई-के...