गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। थाना दुल्लहपुर साइबर सेल के प्रयास से शिकायतकर्ता शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्रॉड की गई 13 हजार 398 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। शिकायतकर्ता सूरज गिरी पुत्र रामदरश गिरी ग्राम रेवारिया थाना दुल्लहपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया था। उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल दुल्लहपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घण्टे के भीतर थाना दुल्लहपुर की साइबर सेल टीम ने सफलता पूर्वक शिकायतकर्ता के फ्रॉड की गयी 13,398 धनराशि वापस करा दी। प्रभारी उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव ने बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.