मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चोरी हुए मोबाइल में इंस्टॉल यूपीआई ऐप के माध्यम से पौने दो लाख रुपये की निकासी करने के मामले में बांका से एक आरोपित को दबोचा गया है। रेल साइबर थाना की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए गुरुवार रात छापेमारी की। इसकी जानकारी रेल डीएसपी मुख्यालय सह साइबर थानेदार निधि कुमारी ने दी।बताया कि सारण के युवक ब्रोजेन विश्वास का मोबाइल ट्रेन से चोरी हो गया था। इसके बाद उससे रुपये की निकासी कर ली गई थी। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले एक आरोपित वैशाली जिले के गोरौल निवासी मो. नौशाद को दबोचा था। उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर बांका के बांका अलीगंज निवासी मो. शाबिर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने खाते से उड़ाए गए पौने द...