हरदोई, जून 17 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बहर गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई से 97,500 रुपये निकाल लिए गए। बहर गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बैंक ऑफ इंडिया की रेलवेगंज शाखा में खाता है। 10 जून 2026 को दोपहर करीब 12:41 बजे खाते से यूपीआई के माध्यम से 97,500 रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्वयं यह लेनदेन नहीं किया और न ही किसी को अपने खाते से रकम निकालने की अनुमति दी थी। आशंका है साइबर ठग ने यह रकम निकाल ली। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई लाखों की रकम धीरेन्द्र सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर धनराशि वापस दिलाने तथा आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि ...