बलिया, सितम्बर 18 -- बलिया, संवाददाता। यूपीआई शुल्क के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय से चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, चौक, लोहा पट्टी, गुदरी बाजार, कासिम बाजार, टाउन हाल, विशुनीपुर, दवामंडी होते हुए परिवहन मंत्री के आवास तक विरोध मार्च निकाला। दुकानों पर जाकर दुकानदारों में पर्चा बांटा और सरकार के नए निर्णय को लेकर जागरूक करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पूजन सामग्री (गिफ्ट) के रूप में परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान जनसंवाद में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का साफ संदेश है कि यूपीआई पर शुल्क नहीं चलेगा। यह भी पढ़ें- ...