हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को वित्त मंत्री और राज्य कर आयुक्त को ज्ञापन भेजे। उन्होंने यूपीआई से भुगतान पर 15 अक्तूबर से लगने वाले शुल्क का विरोध किया वहीं जीएसटी विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के माध्यम से वित्त मंत्री को भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई शुल्क लगने से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन ने इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, पेटीएम बॉक्स तोड़कर जताया विरोध वहीं, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठ...