महोबा, सितम्बर 21 -- महोबा, संवाददाता। यूपीआई से लेनदेन करने में टैक्स की व्यवस्था छोटे और मध्यम श्रेणी के दुकानदारों के लिए व्यवहारिक नहीं है। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए इस पर दोबारा से विचार करने की मांग उठाई है। सोमवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगाचय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से दो हजार के ऊपर के लेन देन में एमडीआर लागू होने की व्यवस्था की गई है। छोटे और मध्यम श्रेणी के व्यापारियों को नुकसान होगा। यह भी पढ़ें- एमडीआर कर लगाने पर भड़के व्यापारी,ज्ञापन आज के दौर में डिजिटल लेन देन बढ़ता जा रहा है मगर दो हजार से ऊपर के लेनदेन में एमडीआर लागू होने स...