गाजीपुर, सितम्बर 27 -- गाजीपुर (नोनहरा)। साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा के प्रयास से यूपीआई फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के खाते में 23 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। महुआरी पोस्ट अरखपुर निवासी राजेश कुमार सिंह के साथ ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33102260036340 के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि त्रिपाठी और उनकी टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश के जरिए संबंधित बैंकों को ई-मेल भेजकर फ्रॉड की पूरी 23 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। रकम वापस मिलने पर राजेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...