गुमला, मार्च 15 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में यूपीआई पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार अपराह्न दो बाइक सवार युवक नाथपुर गांव में ठेला-खोमचा संचालक गिरीश कुमार की दुकान पर पहुंचे। दोनों ने नाश्ता किया और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने के साथ दो हजार रुपये नकद देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने स्कैनर स्कैन कर भुगतान हो जाने की बात कह कर वहां से निकल गए। कुछ देर बाद जब गिरीश कुमार ने अपना खाता जांचा तो उसमें पैसा नहीं आया था। ठगी का एहसास होने पर ग्रामीणों ने भाग रहे युवकों का पीछा किया और बागेसेरा गांव के पास पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.