यूपीआई पर शुल्क से फिर बढ़ सकता है नकद भुगतान का चलन
हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- पूनम मौर्य, हल्द्वानी। डिजिटल भुगतान का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके यूपीआई पर दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क लगाए जाने की घोषणा से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। एक अनुमान के अनुसार, हल्द्वानी में करीब 75 से 80 फीसदी भुगतान यूपीआई के जरिये होता है। कारोबारियों का कहना है कि नए फैसले से बड़े भुगतान में ग्राहक और व्यापारी दोनों पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि, शुल्क की वास्तविक वसूली व्यापारी से होगी या इसका कोई हिस्सा ग्राहक पर भी आएगा, इसे लेकर अभी कई कारोबारी असमंजस में हैं। कारोबारियों के मुताबिक शहर में रोजाना होने वाले अधिकांश डिजिटल भुगतान यूपीआई के माध्यम से किए जाते हैं। खासकर दो हजार रुपये से अधिक की खरीदारी में ग्राहक नकद के बजाय यूपीआई से भुगतान करना पसंद करते हैं। वहीं सरकार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.