गंगापार, सितम्बर 16 -- दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारी यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाए जाने की व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है। व्यापार मंडल का कहना है कि पहले से टैक्स, किराया, बिजली, कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों का भार उठा रहे छोटे एवं मध्यम खुदरा व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान की अतिरिक्त लागत डालना उनके लिए एक और आर्थिक बोझ है। प्रयागराज व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अखिलेश मिश्र ने मांडा खास में बुधवार को व्यापारियों की बैठक में कहा कि व्यापारी की जेब कोई एटीएम नहीं है कि हर नई व्यवस्था का खर्च उसी से वसूला जाए। यह भी पढ़ें- दो हजार से ज्यादा यूपीआई भुगतान पर शुल्क की चर्चा से थोक कारोबारी परेशान व्यापारी ग्राहकों से टैक्स वसूलकर सरकार को जमा करता है और इसके बावजूद भुगतान प्राप्त करने की लागत भी उ...