फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता ने कहा कि पहले से ही व्यापारी मंदी और ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे हैं। ऐसे में यूपीआई पर अतिरिक्त शुल्क छोटे दुकानदारों पर बोझ बनेगा और डिजिटल इंडिया अभियान को भी झटका लगेगा। नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राहक यूपीआई से भुगतान करना पसंद करते हैं, शुल्क लगने से नकद लेनदेन बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 'नो टू यूपीआई' का पोस्टर से व्यापारियों ने शुरू किया अभियान इस मौके पर अर्पित गुप्ता, सलम...