हजारीबाग, सितम्बर 17 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  देशभर में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने वाले यूपीआई  को लेकर एक बार फिर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर चार्ज (शुल्क) लगने की संभावनाओं के बीच हजारीबाग के बाजारों में हलचल बढ़ गई है। शहर के व्यापारियों, छोटे दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या एक बार फिर नकदी (कैश) का चलन लौट आएगा। यह भी पढ़ें- यूपीआई शुल्क से फिर बढ़ सकता है कैश का चलननकद से डिजिटल की ओर बढ़ा था कदम जिले के बाजारों में पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल क्रांति तेजी से आई थी। स्थिति यह थी कि हजारीबाग के छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं के यहां भी यूपीआई से लेन-देन की सुविधा उपलब्ध थी। सब्जी विक्रेताओं से लेकर बड़े शोरूम तक, हर जगह क्यूआर कोड नजर आते थ...