प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश और गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को खटाई मंडी मुट्ठीगंज में व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन पर लगाए गए टैक्स के विरोध में उपवास किया। व्यापारियों ने यूपीआई पर फूल-माला चढ़ाकर और अगरबत्ती जलाकर विरोध जताया। इस पर प्रस्तावित टैक्स तत्काल वापस लेने की मांग की। व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता और गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केशरवानी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री आज होते तो व्यापारियों पर लगातार लगाए जा रहे टैक्स का विरोध करते। उन्होंने कहा कि यूपीआई पर टैक्स लगने से महंगाई बढ़ेगी। सरकार को अलग-अलग टैक्स समाप्त कर एक ही टैक्स लागू करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, राज कुमार सभानी, धर्म प्र...