यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- 15 अक्टूबर से दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. के पदाधिकारी/व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में यूपीआई लेन-देन पर 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई वर्तमान में व्यापारिक लेन-देन का प्रमुख और सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। बड़ी राशि के लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे बाजार में लेन-देन प्रभावित होने और व्यापारिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.