कानपुर, अक्टूबर 13 -- कानपुर। कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव पंकज अरोड़ा ने यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और डिजिटल भुगतान व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने की दिशा में सरकार का यह निर्णय महत्वपूर्ण है। त्योहार और सहालग के दौरान व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने की आशंका को लेकर छोटे-बड़े सभी व्यापारी डरे थे। व्यापारिक समाज डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया के संकल्प को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन, डिजिटल भुगतान प्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिसमें व्यापारियों पर अनावश्यक अतिरिक्त शुल्क का बोझ न पड़े। यह भी पढ़ें- दीवाली तक यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं विश...