प्रयागराज, अगस्त 9 -- यूपीआई भुगतान पर संभावित एमडीआर लगाने को लेकर प्रयागराज व्यापार मंडल ने चिंता जताई। पृथ्वी गार्डेन, सिविल लाइंस में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि शुल्क लगाए जाने से सीमित मार्जिन पर कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। वे यूपीआई स्वीकार करने से बच सकते हैं, जिससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की नीति प्रभावित होगी। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। बैठक में विजय केसरवानी, संतोष गुप्ता, प्रियंक कुमार गुप्ता (अंशु), जूही श्रीवास्तव, शिखा खन्ना, दीपक गुप्ता, बनारसी साहू, अतुल जायसवाल, धीरज केसरवानी, सुनीता चोपड़ा, प्रशांत पांडे और अखिलेश केसरवानी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- UPI से भुगतान अब नहीं रहेगा फ्री? ग्राहकों और दुकानदार...