कन्नौज, सितम्बर 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला महामंत्री आशीष वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर संरक्षक विनोद गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने किया। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई पर टैक्स लगाए जाने का व्यापारी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यूपीआई पर टैक्स लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। इससे कैश लेनदेन बढ़ने की आशंका है, जो डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप नहीं होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगद...