जहानाबाद, मार्च 2 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ताजा घटना में एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 8501 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राशि वापसी की मांग की है। जानकारी के अनुसार कामता शर्मा का खाता पंजाब नेशनल बैंक के नोन्ही शाखा में संचालित है। उन्होंने बताया कि जब वे बैंक से राशि निकालने पहुंचे, तब उन्हें खाते से 8501 रुपये की निकासी की जानकारी मिली। खाते का विवरण निकलवाने पर पता चला कि यह राशि यूपीआई के माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में निकाली गई है। पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो किसी को अपने खाते की गोपनीय जानकारी साझा की है और न ही वे स्वयं यूपीआई सेवा का उपयोग करते हैं। उनका यह...