नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने एक अप्रैल से यूपीआई के जरिए एटीएम से की गई नगद निकासी को मासिक निशुल्क निकासी सीमा में शामिल करने का फैसला लिया है। नि:शुल्क सीमा खत्म होने के बाद हर लेनदेन पर 23 रुपये शुल्क और जीएसटी (कर) अतिरिक्त देना होगा। उधर, संभावना है कि जल्द ही अन्य बैंक भी यूपीआई के जरिए एटीएम से होने वाले निकासी को सीमित करने जा रहे हैं। बैंक धीरे-धीरे एटीएम से निकासी को सीमित करने जा रहे हैं। बीते वर्ष सभी बैंकों ने एटीएम से प्रति माह नकदी निकासी की सीमा को पांच से घटाकर तीन किया था। इसके साथ ही, निशुल्क निकासी सीमा के बाद लगने वाले शुल्क को 21 रुपये से बढ़ाकर 23 रुपये किया गया। अब बैंकों ने यूपीआई के जरिए एटीएम से नकद निकासी को भी निशुल्क सीमा में शामिल कर लिया है। न...