नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली। बैंकिंग नियामक आरबीआई ने डिजिटल भुगतान कंपनी एनपीसीआई से यूपीआई ऑटोपे की जुड़ी समस्याओं की जांच करने को कहा है। उपयोगकर्ताओं की शिकायतें बढ़ रही हैं कि उनके बैंक खातों से बिना इजाजत पैसे कट रहे हैं और इन्हें रद्द करना मुश्किल हो रहा है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 2025 के अंत में ये शिकायतें ज्यादा बढ़ रही हैं। लोगों को कहना है कि उनके बैंक खातों से ऑटोपे के जरिए बिना स्पष्ट जानकारी के रकम कट रही है या वे ऐसे भुगतानों को रद्द नहीं कर पा रहे हैं। शिकायतों में मुख्य रूप से तीन बातें सामने आई हैं। पहली, स्वत: भुगतान (मैंडेट) की अनुमति देते समय शर्तें साफ नहीं दिखती हैं। दूसरी, ऐप पर सक्रिय मैंडेट की पूरी जानकारी नहीं मिलती है और तीसरी सब्सक्रिप्शन रद्द करने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.