नोएडा, अप्रैल 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एकेटीयू यूपी के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के नोएडा के बैचलर ऑफ डिजाइन और मास्टर ऑफ डिजाइन में दाखिले के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें बैचलर ऑफ डिजाइन की 30 सीटों और मास्टर ऑफ डिजाइन में 15 सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिले यूसीड 2026 के जरिए होंगे, जिसमें काउंसलिंग का शेड्यूल संस्थान की वेबसाइट पर अपडेट होगा। एकेटीयू से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों को दाखिले के लिए संस्थान की वेबसाइट www.upidnoida.ac.in पर पंजीकरण कराना होगा। इसमें बैचलर ऑफ डिजाइन कार्यक्रम में यूसीड 2026 के जरिए दाखिले होंगे। वे उम्मीदवार जिनके पास यूसीड 2026 का स्कोर है, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की है, और उत्तीण की गई परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी अंक (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में 40 फीसदी) प...