संवाददाता, जुलाई 13 -- UP Police News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच के एक व्यापारी को स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना पूछताछ के लिए उठाना पुलिसवालों को भारी पड़ गया। इस घटना के बाद गोरखपुर और अंबेडकरनगर की एसओजी टीमों के बीच विवाद की स्थिति आ गई थी। पूरा मामला सामने आने के बाद रविवार को अंबेडकरनगर की एसपी प्राची सिंह ने इस पर ऐक्शन लिया। उन्होंने स्वाट और सर्विलांस सेल से जुड़े चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। इस ऐक्शन से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यवसायी श्रवण कुमार को अंबेडकरनगर की एसओजी एक मामले में पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। व्यापारी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने गोरखपुर पुलिस को अपहरण की आशंका जताते हुए सूचना दी। इसके...