संवाददाता, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी विवेक यादव के पिता जगदेव यादव और दो अन्य मर्डर केस का खुलासा न होने पर बड़ा ऐक्शन हुआ है। एसपी रामनयन सिंह ने शुक्रवार की रात पयागपुर थाने की पूरी स्वाट टीम को भंग कर दिया। उन्होंने इसमें शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर), दो दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सपा नेता के पिता की हत्या के अलावा दो अन्य हत्याकांड का खुलासा नहीं होने, ई रिक्शा से 20 लाख के जेवरात की टप्पेबाजी समेत अन्य गम्भीर मामलों का खुलासा नहीं होने पर एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी के इस सख्त रूख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी रामनयन सिंह ने स्वाट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह यादव, दरोगा सर्वजीत गुप्ता, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.