संवाददाता, फरवरी 28 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को प्रदेश की सियासत का एक नया रंग देखने को मिला। यहां ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रबुद्ध समागम में भाजपा और कांग्रेस की कई हस्तियां जुटीं। अलग-अलग पार्टियों के ये वरिष्ठ नेता एक साथ मंच साझा करते नज़र आए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का न्योता सभी दलों से जुड़े नेताओं को भेजा गया था। कार्यक्रम में यूजीसी के नए कानून (जिस पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट का स्टे है) और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के खिलाफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री भी नजर आए। हाथ में भगवान परशुराम का शस्त्र प्रतीक फरसा लिए अलंकार ने नारे भी लगाए। कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, कांग्...