नई दिल्ली, मई 9 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बस्ती में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने आदेश का पालन न करने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम शुभम पांडेय की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। आयोग ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक से अनुपालन सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की है। सिविल बार एसोसिएशन का विद्युत कनेक्शन कई महीनों से कटा हुआ था, जबकि 21 करोड़ रुपये से अधिक बकाया होने के बावजूद अन्य सरकारी विभागों की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की गई थी। एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रमाशंकर पाण्डेय ने आयोग में मुकदमा दायर किया। बार के महामंत्री राजेश सिंह का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के दो किलोवाट से बढ़ाकर आठ किलोवाट भार क्षमता कर दी और भारी बकाया दर्शाते हुए कनेक्शन काट दिया। यह भी...