संवाददाता, जुलाई 15 -- Former student union president shot himself: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान 2021 में उनके बड़े बेटे की मौत हो गई थी। वह तभी से तनाव में रहा करते थे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंगलवार की शाम अपने कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बुधवार सुबह जब देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवारवालों को चिंता हुई। वे दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर बिस्तर पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा था। घटना, कानपुर के हनमंत विहार थाना क्षेत्र के बसंत विहार की है। सुसाइड करने वाले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का नाम आलोक सिंह था। उनकी उम्र 50 साल के करीब थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने खुद की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से सिर में गोल...