संवाददाता, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरीबाजार के मदरसन विद्यालय के सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले का शासन ने संज्ञान ले लिया है। शासन के सख्त होते ही लखनऊ और देवरिया में गठित अलग-अलग दो जांच टीमें सोमवार की सुबह के 10 बजते ही बीएसए कार्यालय पहुंच गईं। टीमों ने जांच शुरू कर दी है। एक-एक बिंदुओं की कमेटी जांच कर रही है। जांच के समय बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। इन जांच टीमों के बाद देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल खुद बीएसए कार्यालय पहुंचीं। कुशीनगर जिले कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.