संवाददाता, अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती के वाल्टरगंज थाने के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की आत्महत्या की वजह अब भी मिस्ट्री बनी हुई है। उनके परिजन भी उनके इस कदम की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। थानेदार का मोबाइल फोन घटनास्थल से पुलिस ने कब्जे में लिया है। कॉल डिटेल को पुलिस खंगालने में जुटी है, जिससे कोई अहम सुराग हाथ लग सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा। इधर, घटना की जानकारी पाकर शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष के परिवारीजन भी बस्ती पहुंच गए थे। रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने शव देखा तो वे बदहवास हो गए। बेटे संदीप सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही वह परिवार के साथ पिता से मिलकर ल...