संवाददाता, अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में गुरुवार को तिरंगा यात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब इसमें शामिल छात्राएं एक-एक कर गिरने लगीं। देखते ही देखते करीब दो दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं जिन्हें आनन-फानन में देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। छात्राओं के बेहोश होने की सूचना मिलते ही डीएम समेत जिले के तमाम बड़े अफसर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टॉफ की पूरी टीम छात्राओं के इलाज में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थी। यात्रा निकलने के कुछ ही देर बाद कुछ छात्राओं ने चक्कर आने की शिकायत की। इस दौरान कुछ छात्राएं अचेत होकर गिर पड़ीं । आनन-फानन में सभी को महर्षि देवर...