यूपी: जिस तेंदुए को देखकर फैला था डर, वो जंगल में मरी पाई गई; मौत पर सस्पेंस
हिन्दुस्तान टीम, मई 24 -- UP News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के तहत अचलगढ़ बीट क्षेत्र में हफ्तों से दहशत का पर्याय बनी मादा तेंदुए का शव रविवार को जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। तेंदुए की मौत की वजह पर सस्पेंस बना हुआ है। मृत हालत में तेंदुए के मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए तथा जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि यही तेंदुआ पिछले कई दिनों से वनग्राम अचलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में लगातार देखी जा रही थी। ग्रामीणों में उसके कारण भय का माहौल बना हुआ था। तेंदुए की गतिविधियों और संभावित हमलों को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा था। ऐसे में अचानक उसका शव मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। तेंदुआ मादा थी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.