संवाददाता, अप्रैल 28 -- UP News : उत्तर प्रदेश में चौड़ीकरण की जद में आ रहीं मस्जिदों के लिए प्रदेश भर से मुफ्ती से फतवा (कुरआन और हदीस की रोशनी में जो हुक़्म जारी किया जाए) मांगा गया है। वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आ रही छह मस्जिदों को लेकर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने सोमवार को जैतपुरा स्थित अबु हनीफा मस्जिद में बैठक की। कमेटी के लोगों ने कहा कि दारुल उलूम देवंबद, बरेली, मुबारकपुर, मुरादाबाद और बनारस के कई मदरसों से फतवा मांगा गया है। फतवा आने और 2025 के वक्फ एक्ट के बाद ही हम लोग आगे का निर्णय लेंगे। बता दें कि वाराणसी दालमंडी में चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। हाल ही में वहां दो सौ साल पुरानी लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर लाल निशान लगाया गया था। सोमवार को अबु हनीफा मस्जिद में हुई बैठक में मसाजिद के इमाम, मुतवल्ली, सामाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.