वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 5 -- UP Weather : उत्तर प्रदेश में एकाएक मौसम बदल गया है। शनिवार की शाम से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। वाराणसी, गोंडा, सुल्तानपुर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। इस बीच कानपुर, संभल, मथुरा, जालौन और हाथरस में ओले भी गिरे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक विक्षोभ का प्रभाव अभी बना हुआ है और दूसरा विक्षोभ सात अप्रैल को दस्तक दे देगा। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में 05, 08 और 09 अप्रैल को बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 05, 07 और 08 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है। कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 08 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.