नई दिल्ली, मार्च 8 -- उत्तर और पश्चिमी भारत में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच ही मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तूफानी बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। दिल्ली में 9 फरवरी को बादल छाए रह सकते हैं।दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बारिश की कोई उम्मीत नहीं है। बल्कि तेज धूप लगातार गर्मी बढ़ाएगी। तापमान बढ़ने की वजह से लोग परेशान हो सकते हैं। पिछले 50 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में मार्च के पहले सात दिनों के दौरान दर्ज किया गया अध...