नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मंगलवार से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने की घोषणा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एसआईआर का मुख्य मकसद कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर नहीं रहे और अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं रहे। उन्होंने पहले चरण में बिहार में कराए गए एसआईआर को सफल बताया और कहा कि राज्य के करीब साढ़े 7 करोड़ मतदाताओं ने इसमें काफी उत्साह के साथ भाग लिया। सीईसी कुमार ने कहा कि बिहार में एसआईआर की सफलता इस बात से भी जाहिर होती है कि इस प्रक्रिया के दौरान नाम हटाने या जोड़ने को लेकर एक भी अपील दाखिल नहीं की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.