प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- यूनेस्को की ओर से दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने की खुशियां प्रयागराज में भी भव्यता के साथ मनाई गई। कमिश्नर व इलाहाबाद संग्रहालय की प्रभारी निदेशक सौम्या अग्रवाल की अगुवाई में बुधवार की शाम दीपोत्सव का आयोजन किया गया। संगम क्षेत्र स्थित किला घाट पर आयोजित दीपोत्सव के दौरान 10 हजार दीप जलाए गए तो स्वास्तिक व यूनेस्को जैसी आकृतियां बनाई गई। कमिश्नर ने मुख्य अतिथि के रूप में घाट पर दीपदान किया। कमिश्नर ने कहा कि कुम्भ मेला पहले ही यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों की वैश्विक सूची में शामिल है। इसलिए मेला क्षेत्र में यह आयोजन करना एक अविस्मरणीय क्षण रहा। इस दौरान मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने दीपदान में हिस्सा लिया। वहीं दीपोत्सव के अंतर्गत इलाहाबाद संग्रहालय के परिसर को भी तिरंगा ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.