रांची, मार्च 13 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को सात राज्यों के यूनिसेफ प्रतिनिधि ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, प. बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड के यूनिसेफ मुख्य प्रतिनिधि ने विद्यालय परिसर, छात्रावास, इको क्लब, जलसेना, ऊर्जा ऑडिट, कचड़ा प्रबंधन, महामारी कक्ष, स्वच्छता, लैब, लाइब्रेरी, गार्डेन, आर्चरी इत्यादि का परिभ्रमण किया। विद्यालय की बाल संसद छात्राओं के क्रियाकला और छात्राओं के आत्मविश्वास देखकर टीम बहुत प्रभावित हुई। बाल संसद के प्रधानमंत्री अलका कुमारी, इको क्लब की रिया सिंह, रबीना कुमारी, नीतू कुमारी की सक्रियता की दूसरे राज्यों से आए हुए प्रतिनिधि ने प्रशंसा की और इस विद्यालय के क्रियाकलापों का अपने राज्य में लागू करने की बात कही। टीम ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.