मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। एईएस से बचाव के प्रति जागरूकता और नियंत्रण के प्रयासों को लेकर यूनिसेफ की टीम ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यालय पहुंची। यहां टीम ने सिविल सर्जन, डीपीएम और वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी से एईएस की स्थिति, रोकथाम और अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी ली। टीम ने एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गोपाल शंकर साहनी से भी मुलाकात कर एईएस के उपचार और प्रबंधन से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाईं। इसके अलावा मीनापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से एईएस के पहले केस से लेकर वर्तमान स्थिति तक का पूरा विवरण लिया गया। बताया गया कि टीम जिले में एईएस पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रही है, जिसमें जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों, चुनौतियों और सफलता की कहानियों को शामिल किया जाएगा। टीम में कम्युनिकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.