सीतापुर, अक्टूबर 7 -- महोली, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जजैर में बुधवार को यूनिसेफ के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने टीम को विद्यालय की कार्यप्रणाली और अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया। अधिकारियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी टीम विजिट की तैयारियों को लेकर आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...