बरेली, फरवरी 25 -- बहेड़ी। डॉक्टर के गलत इलाज से महिला के मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसन अस्पताल सील करने के बाद डिप्टी सीएमओ ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूनिसन अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल सील कर दिया था। बताया जाता है कि गांव पिपरिया रंजीत निवासी राजपाल की 33 वर्षीय पत्नी गीता की बच्चेदानी में गांठ की शिकायत थी। परिजन उसे ऑपरेशन के लिए बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई थी और गुरुवार देर रात में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि गलत इलाज के कारण गीता की मौत हुई थी। महिला की मौत पर परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया था। इसके बाद सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को जांच के लिए भेजा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.