यूनिवर्सिटी बचाने को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- फर्रुखाबाद। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद ताज के नेतृत्व में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया है। मांग की गई कि यूनिवर्सिटी देश के छात्रों के लिए बनाई गई है। इसलिए इसको गिराया नहीं जाना चाहिए। इस मौके पर नदीम अहमद फारुकी, हाजी अल्लादीन, बारिश पठान, खालिद हुसैन आदि रहे। यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय को लेकर दिया गया ज्ञापन यह भी पढ़ें- मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन गिराने का नोटिस देने पर सपा ने ज्ञापन सौंपा यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय को गिराने का आदेश वापस हो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.